फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके से न आने पर पति ने लगाई फांसी, 6 माह पहले हुई थी शादी, शव देख घर में मच गया हड़कंप

Fri, 19 Jun 2020 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उरई में पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो युवक का शव को देख कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि छह माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


पत्नी शादी के बाद मायके गई फिर दोबारा नहीं आई थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी निहाल (25) पुत्र छोटेलाल कुशवाहा अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। फिर किसी समय गुरुवार देर रात वह अपने कमरे में गया और रस्सी का फंदा गले में डालकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। 

जब परिजन सुबह जागे तो युवक को फांसी पर लटका देख चीख पुकार मच गई । शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों से बताया युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी और पत्नी मायके से नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें