फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में सरेराह प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवारों ने मारी ताबड़तोड़ 3 गोली, खून से लथपथ हालत में कराया गया भर्ती

Fri, 19 Jun 2020 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हैलट में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी मोड़ के निकट शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने पोनी रोड गंगाघाट निवासी शुभममणि त्रिपाठी 27 पुत्र यतीन्द्रनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर व सीने में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस ने घायल को हैलट भेजा है। मौके से पुलिस ने पिस्टल के दो कारतूस, दो खोखे व 315 बोर का एक कारतूस व खोखा बरामद किया है। घटना में पिस्टल और तमंचे का प्रयोग किया गया है। घायल युवक उन्नाव से बाइक पर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


गंगाघाट में ही उसकी मोबाइल की दुकान है। वह दो माह से प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम कर रहा है। घटना के बाद एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना को लेकर एक चर्चित महिला नेता से भी विवाद की चर्चा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें