मारपीट से आहत होकर गई थी मायके
शादी के समय भरपूर दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से पति एक लाख रुपये की और मांग कर रहा था। न देने पर मारपीट करता था। तीन माह पहले रिंकी मारपीट से आहट होकर मायके आ गई थी लेकिन आठ दिन पहले वीरू किसी भी प्रकार से प्रताड़ित न करने की बात कहकर रिंकी को ले आया था।
विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से मारा
सोमवार को शराब के नशे में उसने कुल्हाड़ी मारकर रिंकी की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी वीरू के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवस्वरूप का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शराब के लिए पैसे न देने पर हुआ था विवाद
बता दें कि सिजवाहा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।
दो साल पहले हुई थी शादी
सिजवाहा गांव निवासी वीरू राही की शादी मध्यप्रदेश के राजनगर थाना क्षेत्र के बिजौना गांव निवासी रिंकी (21) के साथ दो साल पहले हुई थी। आए दिन पति के शराब पीकर घर पहुंचने पर विवाद होता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वीरू नशे की हालत में घर पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगने लगा।
घटना के बाद आरोपी फरार
पत्नी ने रुपये देने से मना किया, तो आक्रोशित पति ने रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले में एक के बाद एक कई प्रहार करने से रिंकी की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान छह माह के नाती को लेकर घर पहुंची मां ने घटना देखी, तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को देने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।