फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में रहता है पति, ससुराल वालों ने गर्भवती को पीट घर से भगाया, अब दे दिया फोन पर तीन तलाक

Thu, 08 Aug 2019 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन तलाक : फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
तीन तलाक कानून बनने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार थम नहीं रहा है। कल्याणपुर की एक गर्भवती महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पीटकर ससुराल से भगा दिया गया। बुधवार को महिला के पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। गुरुवार को पीड़िता ने एडीजी से शिकायत की।  
विज्ञापन


महिला थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर शारदा नगर निवासी युवती का निकाह 12 दिसंबर 2018 को अनवरगंज के एक युवक से हुआ था। युवक सऊदी में एक कंपनी में ड्राइवर है।

पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और सुसराल के अन्य लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। विवाद इतना बढ़ा कि पांच फरवरी 2019 को उसको पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के मुताबिक गुरुवार को उसके पास पति का फोन आया। काफी देर तक झगड़ा होता रहा और फिर उसने तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन


कोई नहीं है सहारा
पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। निकाह उसके मामा ने कराया था। उसके पास रहने का भी ठिकाना नहीं है। वह एक झोपड़ी में अकेली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें