फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, बेटी की आपबीती सुनकर पिता को पड़ा अटैक

Wed, 25 Sep 2019 06:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में तीन तलाक का एक और मामला बाबूपुरवा थाने में दर्ज हुआ है। पिकअप खरीदने के लिए 50 हजार रुपये न मिलने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। घर पहुंची बेटी की आपबीती सुनकर पिता को हार्टअटैक पड़ गया।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एडीजी के आदेश पर मंगलवार रात को पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नयापुरवा निवासी नज्जा उर्फ नजीरून ने बताया कि सात अप्रैल 2013 को उसका निकाह रमईपुर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद वसीम से हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। 2018 में बेटी के जन्म के बाद  पिकअप खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।

12 जून को गालीगलौज और मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसने यह बात अपने पिता को नहीं बताई। एक सप्ताह पहले तीन तलाक का पता चलने पर उन्हें अटैक पड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें