फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े खरीदने बाजार पहुंची पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला ने पति पर लगाए ये गंभीर आरोप

Sun, 18 Aug 2019 07:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में कपड़े खरीदने बाजार पहुंची महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र के सैंता गांव निवासी शहनाज बेगम (28) का आठ साल पहले बांगरमऊ के अतरधनी निवासी फकरुद्दीन खां के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि पति उसे पसंद न करने का ताना देता था और ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इस पर वह छह साल पहले अपने मायके सैंता गांव में आकर रहने लगी।
विज्ञापन

शहनाज ने बताया कि 7 अगस्त की शाम वह तकिया चौराहे पर कपड़े खरीदने गई थी जहां पति फकरुद्दीन खां उसे मिल गया। शहनाज का आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और तीन बार तलाक बोलकर हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने की बात कही। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस वक्त यह सब हुआ उस समय उसका भाई अफसर खां व गांव के मुनीम शेर व फैयाज भी मौजूद थे।

एसपी एमपी वर्मा के निर्देश पर फतेहपुरचौरासी पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने व विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अध्यादेश के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें