पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी में फतेहपुर के बिंदकी में तीन तलाक का बिल पास होने पर मुस्लिम महिला को खुशी का इजहार करना महंगा पड़ गया। महिला को उसके पति ने मारपीट कर तीन बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया। महिला ने एसडीएम और सीओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिगनी का है। यहां की महिला मुफीदा खातून ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। तीन तलाक देने की धमकी देता था। शुक्रवार को उसने पति समसुद्दीन से तीन तलाक बिल पास होने की खुशी का इजहार कर दिया।