अगले सप्ताह तक कानपुर के जाजमऊ की 56 टेनरियों की तालाबंदी खोलने का आदेश हो सकता है। टेनरियों के पैडल तोड़ने के बाद होने वाली जांच तेजी से चल रही है। 28 टेनरियों में पैडल (पानी एकत्र करने वाले संसाधन) तोड़े जा चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के मुख्यालय लखनऊ पहुंच चुकी है।
सोमवार को 28 और टेनरियों की रिपोर्ट स्थानीय स्तर से भेज दी जाएगी। संभव है कि एक साथ 56 टेनरियाें का ताला खोलने का आदेश जारी हो जाए। पीसीबी के चेयरमैन जेपीएस राठौर का कहना है कि जैसे-जैसे टेनरियों को खोलने का आदेश जारी होगा, ताला खुलवा दिया जाएगा।
स्थानीय टीम को यह भी आदेश है कि एक साथ रिपोर्ट भेजने के बजाय जितनी टेनरियों में पैडल तोड़ने की जांच होती जाए, उतनी की रिपोर्ट भेजते रहें ताकि टेनरियों को खोलने का सिलसिला शुरू हो सके। राठौर ने यह भी बताया कि सोमवार को कुछ टेनरियों के खोलने का आदेश हो सकता है। इस तरह 15 अगस्त तक लगभग सभी टेनरियों का ताला खोल दिया जाएगा।