फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति ने फोन कर दूसरी पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट…कही ये बात

Fri, 09 Aug 2024 04:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि पति की पहली पत्नी ने घर आकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महिला ने फोनकर तीन तलाक देने का आरोप लगा बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुंशीपुरवा निवासी सन्नो ने बताया कि उनका निकाह पांच अगस्त 2018 को सकेरा इस्टेट अनवरगंज निवासी मोहम्मद युसुफ के साथ हुआ था।

विज्ञापन

बताया कि शेरा नाम के युवक ने बताया था कि उसकी बहन की मौत हो गई है, बच्चों की देखभाल करनी है। इस पर उसने युसुफ से निकाह कर लिया। शादी के बाद पति युसुफ कुवैत चले गए। 11 जुलाई 2023 को लौट कर आए और सप्ताह भर रुकने के बाद फतेहपुर खागा स्थित गांव चले गए।
सन्नो ने बताया कि इस दौरान साकिरा बेगम नाम की महिला अपने बेटे रजा के साथ घर आई और खुद को पति की पहली पत्नी बताते हुए मारपीट की। पति से शिकायत की, तो उन्होंने फोन पर ही 28 अप्रैल 2024 को तीन तलाक दे दिया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें