फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद आई शौहर की कॉल...इससे पहले बीवी कुछ कहती, रिश्ता टूट चुका था

Fri, 21 Dec 2018 08:18 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में पति ने फोन पर ही पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर उससे नाता तोड़ दिया। पहले से भी दहेज की मांग से आजिज आकर पीड़िता मायके में रह रही थी। बात तलाक तक आ पहुंची तो पीड़िता शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


 मामला बकेवर थानाक्षेत्र के कंशमीरीपुर गांव का है। यहां की फौजिया की शादी 6 मार्च 2016 को कानपुर बाबू का पुरवा थानाक्षेत्र के किदवई नगर एम ब्लाक  निवासी इमरान से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन पीड़िता पर दहेज देने के लिए दबाव बना रहे थे। दहेज पर बात नहीं बनी तो मजबूर होकर फौजिया कंशमीरीपुर अपने मायके में आकर रहने लगी। विगत दस दिसंबर को इस संबंध में दोनो परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। मगर मामला नहीं सुलझ सका।

पीड़िता ने ससुरालीजनों के प्रताड़ित करने और गाली गलौज करने की शिकायत महिला हेल्पलाइन में भी की थी। बीती सोलह दिसंबर को इमरान ने पत्नी फौजिया को फोन पर ही तलाक दे दिया। फौजिया के तमाम मिन्नतें करने के बाद भी वह नहीं माना। जिससे फौजिया मामले की फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। जहां मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने थानाध्यक्ष बकेवर को मामले की पड़ताल कर इमरान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें