फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने गए पति की मौत, पत्नी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। टहलने निकले पुरबिया टोला के युवक का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला और उसकी पत्नी लापता है। घटना 22 मई की है,शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को शवगृह में रखवा दिया गया था। सोमवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुरबिया टोला में तलैया मैदान के पास रहने वाले अरुण वर्मा पुत्र ब्रजेश वर्मा 22 मई को पत्नी सोनम के साथ टहलने निकले थे। घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने आस पास और रिश्तेदारी में जानकारी की लेकिन कहीं पता नहीं चला था। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशाद अहमद ने बताया 22 मई को रेलवे स्टेशन से कुछ दूर फर्रुखाबाद फाटक के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिला था।
शिनाख्त न होने पर शव को शवगृह में रखवा दिया गया था। सोमवार को शव की शिनाख्त परिजनों ने अरुण के रूप में की। सोनम का पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें