फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से जंग की तैयारी: 300 बेड का बन सकता चाचा नेहरू अस्पताल, महापौर ने किया निरीक्षण

Mon, 24 May 2021 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चाचा नेहरू अस्पताल को 15 दिनों के अंदर शुरु करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
चाचा नेहरू अस्पताल के शुरु होने की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कोपरगंज स्थित चाचा नेहरू अस्पताल में बहुत जगह है। यह बच्चों का 300 बेड का अस्पताल बन सकता है। सोमवार को यह जानकारी कंसलटेंट डॉ. अभय सिंह बघेल ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दी। महापौर ने कंसलटेंट से जल्द बेड, आक्सीजन, आईसीयू के संबंध में प्रोजेक्ट बनाकर देने को कहा है।
विज्ञापन


कंसलटेंट डॉ. अभय सिंह बघेल ने लखनऊ में चंद दिनों में ही कोविड अस्पताल तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कोपरगंज स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को फिर चालू करने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर डॉ. अभय को यहां बुलाया गया।

उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ सोमवार दोपहर में चाचा नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट) आरके सिंह ने उन्हें इस अस्पताल का ले-आउट (नक्शा) दिखाया। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में बने हाल के निरीक्षण के बाद कंसलटेंट ने महापौर को बताया कि चाचा नेहरू अस्पताल में इतनी जगह है, जिसमें बच्चों का 300 बेड का हॉस्पिटल तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन


कोरोना के ज्यादातर मरीज आक्सीजन और दवाओं से ही ठीक हो जाते हैं। सिर्फ 10 प्रतिशत मरीजों को ही आईसीयू की आवश्यकता होती है। निरीक्षण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, डॉ. अमित सिंह, अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट) आरके सिंह, पार्षद विकास जायसवाल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डॉ. दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें