Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में पति की इलाज के दौरान मौत से आहत पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर जिले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी सदमे में आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, राठ के खुशीपुरा मोहाल में प्रदीप सोनी (45) की बुधवार को बीमारी से इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार की रात नौ बजे मृतक की पत्नी पूनम (40) ने सदमे में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।