Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र में मुआवजा न मिलने से नाराज किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर नीचे उतारा है।
औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ गया। यह देख ग्रामीण सकते में आ गए। समझा बुझाकर उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वो माना नहीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने काफी देर तक समझाया बुझाया, तब कहीं जाकर वो टॉवर से उतारा। इससे करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। दरअसल, उसकी जमीन पर टॉवर लगा है। मुआवजा न मिलने से नाराज था।