फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: पत्नी ने शराब पीने से किया मना, तो पति ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 06 Dec 2022 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिठूर थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर पति-पत्नी  के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रेन की पटरी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त दिनेश सोनकर उर्फ पप्पू (45) निवासी रामनगर गांव के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता था। वह शराब का लती था। इसी बात को लेकर सोमवार देर रात पत्नी किरन से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद परिजन सो गए थे। सुबह उठने के बाद दिनेश घर से कही चला गया था।
थोड़ी देर बाद दिनेश के ट्रेन से कटने की जानकारी हुई। आनन फानन में परिजन दिनेश को लेकर रामा अस्पताल पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। दिनेश के कोई बच्चा नहीं था। उसने एक लड़की को गोद ले रखी थी, जिसकी उसने शादी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें