फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी, लौटी तो पति को आया इतना गुस्सा, बीच सड़क दांतों से काटी नाक

Sat, 07 Mar 2020 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के अछल्दा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अछल्दा के गांव लालपुर में आपसी विवाद में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट ली। घायल महिला ने अछल्दा थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी एक महिला और उसके पति के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं थे। एक साल पहले महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।

प्रेमी से विवाद होने के बाद कुछ समय से वह अछल्दा में आकर रहने लगी थी। शुक्रवार को दोपहर महिला बाजार राशन लेने जा रही थी। रास्ते में पहले पति धर्मेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया और दांतों से उसकी नाक काट ली। इसके बाद वहां से भाग गया।
विज्ञापन


महिला ने अछल्दा थाने जाकर घटना की तहरीर दी। एसओ राजेश कुमार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति धर्मेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें