कमरे के अंदर की छानबीन
वहां पर उन्होंने युवक के परिजनों से कहा कि मेरी लड़की उनके घर पर है। इस पर युवक के परिजनों ने शादी कार्यक्रम में बेटे के जाने की बात कही। प्रेमिका की मां इस बात को मानने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद वह घर के अंदर घुस गई और कमरे के अंदर जाकर छानबीन की।
दुर्गा मंदिर के पीछे थे पति-प्रेमिका
जब उन्हें युवक व युवती घर पर नहीं मिले, तो युवती की मां ने युवक को फोन लगाया। पूछा कि कहां पर हो तो युवक ने कस्बे के दुर्गा मंदिर के पीछे मिलने की बात कही। इसके बाद युवक के परिजन, पत्नी व प्रेमिका की मां दुर्गा मंदिर के पीछे पहुंचे। जहां युवक व युवती साथ मिल गए।
घटना की सूचना पर पहुंच रिश्तेदार
उन्हें देखकर पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस युवक, उसकी पत्नी व प्रेमिका को कोतवाली ले गई। पीछे से रिश्तेदार भी पहुंच गए।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर देर शाम तक जारी रहा। रिश्तेदार उन्हें समझाने में लगे हुए हैं। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि युवक शादीशुदा है। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।