यूपी के औरैया जिले में एक महिला ने शराबी पति को जमीन बेचने से मना किया तो उसने पेट पर हंसिये( फसल काटने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला औजार) से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकला। परिजन व ग्रामीण उसे दिबियापुर के निजी अस्पताल ले जाने लगे पर पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जसा का पुरवा निवासी श्याम सिंह पुत्र राम सिंह किसान है। परिजनों ने बताया कि वह जमीन बेचना चाहता था। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे उसने घर में पत्नी सुनीता देवी (38) को इसकी जानकारी दी। इस पर पत्नी ने मना किया।