फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, कंडों के ढेर में डालकर लगा दी आग, पुलिस को मिली अधजली लाश

Thu, 11 Jul 2019 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कंडों के बीच पत्नी को रखकर जला डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पहले पत्नी को पीटा फिर उसे कंडों के बीच में डालकर आग लगा दी। पत्नी चीखती चिल्लाती रही पर उस हैैवान पति का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस और दमकल ने पहुंचकर आग बुझााई तब उसकी अधजली लाश निकली। घटना के बाद महिला का पति और उसके घर वाले भाग निकले। इटगांव निवासी सोनू उर्फ रजनेश पुत्र प्रमोद कुमार ने करीब आठ साल पहले बिहार की बबिता से मंदिर में शादी की थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

इटावा एसएसपी कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात है आरोपी का पिता

प्रमोद होमगार्ड है और एसएसपी इटावा कार्यालय में तैनात है। पिछले कुछ दिनों से सोनू पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से सोनू सुबह-शाम बबिता की पिटाई करता था। गुरुवार दोपहर भी उसके साथ मारपीट की।

दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर बिठा (कंडे के ढेर) को जलते देखा। ग्रामीण वहां पहुंचे तो बिठे में कोई जल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिटी वैभव कृष्ण पांडे फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ की सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पर अधजली लाश बिठे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। 

सीओ सिटी ने बताया कि ससुराल वाले भाग गए हैं। महिला के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव जल गया है। ग्रामीणों ने शव बबिता का होने की पुष्टि की है। जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें