यूपी के इटावा जिले में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पहले पत्नी को पीटा फिर उसे कंडों के बीच में डालकर आग लगा दी। पत्नी चीखती चिल्लाती रही पर उस हैैवान पति का दिल नहीं पसीजा।
पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस और दमकल ने पहुंचकर आग बुझााई तब उसकी अधजली लाश निकली। घटना के बाद महिला का पति और उसके घर वाले भाग निकले। इटगांव निवासी सोनू उर्फ रजनेश पुत्र प्रमोद कुमार ने करीब आठ साल पहले बिहार की बबिता से मंदिर में शादी की थी।