मारपीट करना रोज की दिनचर्या बन गया था
अंजुमन बानो का पति जावेद नशा करने का आदी था, जिसकी जानकारी शादी के बाद हुई। आए दिन नशे की पूर्ति लिए अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना उसकी रोज की दिनचर्या बन गई। इससे पूर्व भी कई बार अपनी पत्नी के साथ वह मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका था। परिजनों द्वारा समझा बुझाकर मामले को शांत कराया दिया जाता रहा।
चाकू से ताबड़तोड़ कई वार
बीती रात फिर उसने नशे की हालत में पत्नी से और नशा करने के लिए पैसे की फरमाइश किया। फरमाइश पूरी न होने पर उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई बार वार कर दिए। मां को बचाने दौड़ी छह वर्षीय पुत्री अलिफजा भी चाकूओं की चपेट में आकर घायल हो गई।
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया
पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, तो तुरंत अंजुमन बानो को नशेड़ी पति के चंगुल से बचककर घटना की सूचना उसके मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई अशद अहमद और मो. आशिफ ने घटना की शिकायत पुलिस से की। कुछ देर बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।