फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का इंतजार कर रहे थे पति-पत्नी, बाइक से पहुंचे दो लोगाें ने कहा चाची को जाने दो इसके बाद जो हुआ...

Wed, 30 Jan 2019 08:57 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

जालौन जिले के एटा में कानपुर झांसी हाईवे पर पति पत्नी खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे तभी वहां दो बाइक सवार पहुंचे। एक ने बोला चाचा चाची को टैम्पों में बैठा दो और आप मेरे साथ चलो। हम भी उसी ओर जा रहे है। इसके बाद सुबह सड़क किनारे पति खून से लथपथ हालत में मिला। 

विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध को अपने साथ बाइक पर बैठाकर लूट लिया। वृद्ध के विरोध करने पर उसे सड़क पर फेंक दिया और अपनी बाइक भी छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना लूट की नहीं बल्कि टप्पेबाजी की है, हुलिए के आधार पर तलाश की जा रही है।

कोटरा कस्बा निवासी दीने राठौर (60) पुत्र भवानी राठौर मंगलवार की सुबह पत्नी मुन्नी देवी के साथ उरई के जिला अस्पताल में अपनी आंख दिखाकर लौट रहे थे। एट में कानपुर झांसी हाईवे पर बने कोटरा ओवरब्रिज के नीचे कोटरा जाने के लिए पति पत्नी वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी अपाचे बाइक सवार दो बदमाश आए और ब्रिज के नीचे दीने राठौर से कहने लगे चाचा हम लोग कोटरा चल रहे हैं और तुम्हें कोटरा छोड़ देंगे। चाची को आटो पर बैठा दो।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस पर वृद्ध टप्पेबाजों के झांसे में आ गया। पत्नी मुन्नी देवी को आटो पर बैठाकर खुद बाइक सवार बदमाशों के साथ बैठकर चलने लगा जैसे ही कोटरा रोड पर स्थित बाबू राम इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार पहुंचे उन्होंने दीने की जेब में रखे 10,000 रुपये छीनने का प्रयास शुरू कर दिया।

विरोध करने पर टप्पेबाजों ने जेब से रुपये निकाले और दीने से मारपीट कर चलती बाइक से फेंक दिया और भागने लगे। इस बीच कुछ राहगीर दौड़े तो बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल ही भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की पर उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर पता किया जा रहा है कि वह उनकी है कि चोरी की। इसके अलावा अगर बाइक चोरी की भी हुई तो जहां से चोरी हुई होगी, उसके आधार पर चोर वहीं के आसपास के होंगे। इसी बिंदु पर जांच कर टप्पेबाजों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें