फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी तुम्हारी यही इच्छा थी, ठीक है..लिखकर मासूम ने किया कुछ ऐसा कि घर में मच गया कोहराम

Wed, 30 Jan 2019 08:57 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बेटी की मौत से सदमे में मां
विज्ञापन
बचपन से बच्चों को पढ़ाया जाता है कि माता पिता उनके भगवान होते हैं लेकिन एक पल में ही बच्चे माता पिता को क्या से क्या बना देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर जिले में जहां एक मासूम ने अपनी जान देने से पहले कुछ ऐसा लिख दिया जिससे अब उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कानपुर जिले के बर्रा में मां की डांट किशोरी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने जान दे दी। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, मम्मी तुम्हारी यही इच्छा थी, ठीक है मैं जा रही हूं। इसके बाद फांसी लगा ली। 

 

विज्ञापन

सुसाइड नोट
एफ ब्लॉक, बर्रा आठ निवासी किशोर कौशल के मकान में किराए पर रहने वाली मिथलेश राठौर ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है।

सबसे छोटी बेटी कृष्णा राठौर (13) ने कक्षा छह के बाद पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहती थी। सोमवार शाम कृष्णा पड़ोसी के घर गई थी। देर रात लौटने पर मां ने डांट दिया तो वह रोते हुए कमरे में चली गई। मंगलवार सुबह मां काम पर चली गई।

दोपहर 11 बजे घर लौटी तो देखा कि कृष्णा का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। थाना प्रभारी एके सिंह का कहना है कि किशोरी के मां की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें