जालौन जिले के एटा में कानपुर झांसी हाईवे पर पति पत्नी खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे तभी वहां दो बाइक सवार पहुंचे। एक ने बोला चाचा चाची को टैम्पों में बैठा दो और आप मेरे साथ चलो। हम भी उसी ओर जा रहे है। इसके बाद सुबह सड़क किनारे पति खून से लथपथ हालत में मिला।
बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध को अपने साथ बाइक पर बैठाकर लूट लिया। वृद्ध के विरोध करने पर उसे सड़क पर फेंक दिया और अपनी बाइक भी छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना लूट की नहीं बल्कि टप्पेबाजी की है, हुलिए के आधार पर तलाश की जा रही है।
कोटरा कस्बा निवासी दीने राठौर (60) पुत्र भवानी राठौर मंगलवार की सुबह पत्नी मुन्नी देवी के साथ उरई के जिला अस्पताल में अपनी आंख दिखाकर लौट रहे थे। एट में कानपुर झांसी हाईवे पर बने कोटरा ओवरब्रिज के नीचे कोटरा जाने के लिए पति पत्नी वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी अपाचे बाइक सवार दो बदमाश आए और ब्रिज के नीचे दीने राठौर से कहने लगे चाचा हम लोग कोटरा चल रहे हैं और तुम्हें कोटरा छोड़ देंगे। चाची को आटो पर बैठा दो।