फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के अवैध ब्रेकर ने ली नर्स समेत दो की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्रामीण रास्तों पर मनमाने ढंग से बनाए गए स्पीड ब्रेकर दो जिंदगियों पर भारी पड़ गए। पैलानी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर स्पीड ब्रेकरों से उछली मोटर साइकिलों के सवार जान गंवा बैठे। एक हादसे में किसान की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना में फतेहपुर की गर्भवती की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

पैलानी क्षेत्र के नरौली गांव निवासी किसान रामबाबू (45) पुत्र जयराम सिंह, भतीजे रज्जू पुत्र इंदल और पुत्री चांदनी के साथ गाजीपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक रज्जू चला रहा था। रास्ते में देसी तरीके से बनाए गए स्पीड ब्रेकर को पार करते समय बाइक इतना उछली कि तीनों नीचे गिर पड़े।
बुरी तरह घायल होने पर अस्पताल ले जाते समय रामबाबू की मौत हो गई। रज्जू और चांदनी का इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई के लिए खेत तक पानी ले जाने को डाला गया पाइप सुरक्षित करने के लिए बिना किसी मानक के स्पीड ब्रेकर बनाया गया था। ऊपर से मिट्टी डाल देने के कारण यह स्पीड ब्रेकर नजर भी नहीं आता।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना नरी गांव के पास मनमाने तरीके से बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर हुई। ऊपर से गुजरते समय बाइक काफी उछली। उस पर सवार फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कुरार गांव निवासी जानकी (30) पत्नी राजेश कुमार नीचे गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गईं।
अस्पताल ले जाने की कोशिश के बीच जानकी ने दम तोड़ दिया। जानकी के भाई रामआसरे ने बताया कि वह पैलानी स्थित मायके आ रही थीं। दो माह की गर्भवती थीं। जानकी का चयन एएनएम के लिए हो चुका था। बृहस्पतिवार से छह माह के प्रशिक्षण के लिए जानकी को प्रयागराज जाना था। बहनोई गुजरात में एक फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें