फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाद के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत से मचा हड़कंप

Wed, 21 May 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर का है। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में हुए विवाद में दोनों ने जहर खा लिया। पड़ोसियों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार को सुबह पति की मौत हो गई। जबकि देर शाम पत्नी ने भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि जुगरेहली गांव निवासी धर्मेंद्र (26) व उसकी पत्नी रेशमा (22) बबेरू कस्बे के आंबेडकर नगर में किराए के कमरे में रहते थे। उन्होंने मंगलवार की रात एक बजे करीब घर में हुए आपसी विवाद के चलते जहर खा लिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां कोतवाल राजेंद्र राजावत ने विवाद की वजह पूछी तो दोनों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने बुधवार को सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी रेशमा को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां देर शाम सात बजे उसने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक धर्मेंद्र जुगरेहली गांव का रहने वाला था। दो साल पहले रेशमा से शादी हुई थी। बच्चे नहीं थे। धर्मेंद्र के पिता का निधन हो चुका है। वह मजदूरी करता था। पड़ोसी ही मौजूद रहे हैं। कोई रिश्तेदार भी नहीं आया है। धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रेशमा के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें