फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: दुष्कर्म के आरोप से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, मां की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 16 Oct 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी महिला व तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में परिवार की एक महिला रिश्तेदार की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की मां ने कोतवाली में रिश्तेदार महिला व तांत्रिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मां रम्मी ने तहरीर में बताया कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लाल थोक निवासी विजय कुमार (38) मजदूरी करता था। शनिवार शाम सात बजे के करीब वह नरैनी रोड स्थित गली के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। 
मां ने बताया कि परिवार की एक महिला के पेट में गांठ है। काफी दिनों से उसका इलाज एक तांत्रिक कर रहा है। वह तांत्रिक रात में घर में रुकता है, जिस पर विजय ने आपत्ति जताई थी। कई बार इसका विरोध भी किया। उसके विरोध करने पर महिला ने विजय पर दो बार छेड़खानी का आरोप लगाया।

विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप लगाकर की थी शिकायत
कार्रवाई न होने पर दो दिन पहले 13 अक्तूबर को महिला ने विजय पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ऑनलाइन पुलिस पोर्टल में शिकायत की थी। शनिवार दोपहर पुलिस जांच करने घर आई, तब विजय मजदूरी के लिए गया था। जब उसे पता चला, तो आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

एक माह बाद बनने वाला था पिता
विजय कुमार एक माह बाद ही पिता बनने वाला था। उसकी पत्नी सावित्री आठ माह की गर्भवती है और जब यह घटना हुई तब वह नरैनी के मुतियारी गांव अपने मायके में थी। पति की मौत की खबर से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें