फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया पिलर निर्माण का आरोप लगा किया हो हल्ला

विज्ञापन
आरओबी निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते कस्बाई। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात) । कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज के पिलर निर्माण कार्य में घटिया काम करने का आरोप लगाकर लोगों ने हो हल्ला किया। निर्माण सामग्री में सीमेंट और मौरंग का अनुपात सही न होने का तर्क देकर लोगों ने काम बंद करा दिया। जानकारी पर पहुंचे प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। करीब दस मिनट काम रुका रहा। इसके बाद पहुंची पुलिस ने पिलर का निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज का काम उप्र सेतु निर्माण निगम करा रहा है। शनिवार दोपहर को नगर पंचायत कार्यालय के पास आरओबी के पिलर निर्माण में कंकरीट मिक्सचर में सीमेंट व मौरंग का सही अनुपात नहीं होने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हो हल्ला किया और मजदूरों को काम करने से रोक दिया। विरोध कर रहे लोगों ने तर्क दिया कि कंकरीट मिक्सचर में सीमेंट मानक के अनुसार नहीं प्रयोग हो रही है। देखरेख के अभाव में सीमेंट बोरियों में जम गई है। वही सीमेंट प्रयोग में लाई जा रही है। इससे पुल की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। काम बंद होने की जानकारी पाकर पहुंचे प्रोजेक्ट मैनेजर केएन ओझा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर पिलर निर्माण कार्य शुरू कराया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो रहा है। निर्माण कार्य मानक अनुरूप ही कराया जा रहा है। कुछ बोरियों में सीमेंट जम गया है उसे हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें