सत्यदेव पचौरी पीड़ित जनता से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर कैंट क्षेत्र में सेना की जमीन से हटाए गए लोगों ने रविवार को सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पहुंचकर अपने पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। कहा, दशकों से यहां रहते आए हैं अब कहां जाएं।
कांग्रेसी नेता पवन गुप्ता के नेतृत्व में काकादेव पहुंचे लोगों के हाथों में उजाड़े गए पते से बनवाई गई वोटर आईडी, राशनकार्ड और आधार कार्ड भी था। इन लोगों की मांग है कि अवैध कब्जे के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है।