फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन में उमस शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मंगलवार की शाम राहत भरी रही। दोपहर से छाए बादल शाम होते ही बरस पड़े। करीब 30 मिनट की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शाम को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में छह एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

लगभग 30 मिनट तक हुई झमाझम के बाद 10 से 15 मिनट तक रिमझिम बारिश होती रही। इस कारण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को काफी राहत भी मिली। मंगलवार को सुबह से ही धूप-छांव का खेल चलता रहा। शाम चार बजे के बाद अचानक मौसम बदलने लगा। तेज हवाओं के साथ आसमान पर काले-काले बादल छा गए। इसके बाद शाम पांच बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा, पूरे सप्ताह बारिश के आसार है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कम या ज्यादा बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें