फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कुछ ऐसा जिससे एक बार फिर ‘मानवता हो गई शर्मशार’

Tue, 10 Oct 2017 09:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उरई जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। उरई के  कैलिया में नाले में मिले किशोर के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर के साथ कुकर्म कर गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार बालक की हत्या से पहले आरोपी ने उससे कुकर्म किया था। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन


बता दें कि कस्बा कैलिया निवासी पवन (11) पुत्र मिट्ठूलाल अपने बड़े भाई आशीष व अन्य मित्रों के साथ हार में भैंस चराने गया था। शाम तक जब पवन घर नहीं पहुंचा तो भाई आशीष ढूंढने निकला। पवन कहीं नजर नहीं आया तो आशीष भैंसें लेकर घर आ गया था और पिता को सारी बात बताई।

इसके बाद देर रात भी पवन के अन्य परिजन उसे खोजने निकले और काफी देर बाद उन्हें गंदे नाले के किनारे पवन की चप्पलें मिल गईं और थोड़ी ही दूरी पर पवन का शव भी गंदे नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। परिजनों ने कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताकर एक ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के चलते गांव के ही वनमानी पुत्र कम्मोद को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछतांछ में उसने पवन की हत्या की बात स्वीकार ली। खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि हत्या के कुछ देर पहले वनमाली को पवन के साथ देखा गया था। वनमाली की छवि गांव में अच्छी नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन के साथ कुकर्म की बात सामने आई है। जिससे यह तय है कि वनमाली ने पवन के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। आरोपी वनमाली के खिलाफ कुकर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में बढ़ोत्तरी कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में कैलिया थानाध्यक्ष प्रभुनाथ व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें