कानपुर: पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने के लिए ही नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने की भी ड्यूटी निभाती है। सोमवार रात रतनलाल नगर चौकी पुलिस ने ऐसी नजीर पेश की। हुआ यह कि ई-ब्लॉक दबौली निवासी एकता (59) घर में अकेली थीं। रात करीब 10 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह घर के बरामदे में अचेत होकर गिर गईं।
पड़ोसी ने देखा तो डायल-100 को सूचना कर दी। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ोसी की मदद से आरी से दरवाजे का लॉक काटकर अंदर घुसे। इसके बाद एकता को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। इससे उनकी जान बच सकी।