फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन पहले हत्याकर फेंके गए शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन पहले हत्याकर फेंके गए शव की शिनाख्त
विज्ञापन

नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सात दिन पहले हाईवे किनारे हत्याकर फेंके गए एक युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक उत्तराखंड के शिवनगर जिले का रहने वाला था। वह एक ट्रैवेल एजेंसी में चालक था। उत्तराखंड पुलिस के साथ आए मृतक के पिता ने कपड़ों और घड़ी व फोटो से बेटे के शव की शिनाख्त की।
मृतक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन रायबरेली जिले के किशनगंज की पाई गई है। उत्तराखंड पुलिस रायबरेली के लिए रवाना हो गई है।
बीती 4 नवंबर को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसकी हत्या किसी नुकीले हथियार से सिर में वार करके की गई थी।
विज्ञापन

घटना के सात दिन बाद जांच करते हुए उत्तराखंड के रुद्रपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर कमलेश भट्ट टीम के साथ अजगैन थाने पहुंचे। उन्होंने चार नवंबर को मिले शव की फोटो और उसके कपड़े व अन्य सामग्री निकलवाई। पुलिस के साथ आए उत्तराखंड के जिला शिव नगर के थाना रुद्रपुर निवासी अहसान अली ने मृतक की पहचान अपने बेटे फहीम अहमद के रूप में की। उन्होंने बताया कि फहीम उनका इकलौता बेटा था।
वह हल्दी पंतनगर निवासी रजनीश सिंह की ट्रैवेल एजेंसी में इनोवा कार चलता था। 2 नवंबर को कुछ लोगों ने फोन पर बात करते उसे महाराणा चौक से उत्तराखंड से इलाहाबाद जाने के लिए बुक कराया था। अहसान के मुताबिक 3 नवंबर को सुबह 11 बजे बात की तो फहीम ने रायबरेली जिले में होने की बात बताई थी।
इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद रुद्रपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक फहीम के मोबाइल की आखिरी लोकेशन रायबरेली जिले के किशनगंज की पाई गई है। जबकि कार की लोकेशन 4 नवंबर को बरेली जिले के फतेहगंज तक ही ट्रेस हो पाई है।
विज्ञापन


अजगैन एसओ अनिल सिंह ने बताया कि अनुमान है कि लुटेरों ने पर्यटक होने का झांसा देकर गाड़ी बुक कराई और इनोवा कार लूटने के बाद फहीम की हत्या करके शव को किसी वाहन से लाकर यहां फेंक दिया। बताया कि उत्तराखंड पुलिस टीम रायबरेली गई है वहां से बरेली भी जाएगी।

- उत्तराखंड का रहने वाला था युवक, इनोवा लूटकर की गई हत्या
- 2 नवंबर को कुछ लोगों ने इलाहाबाद के लिए बुक कराई थी इनोवा
- उत्तराखंड के रुद्रपुर थाना पुलिस के साथ अजगैन आए पिता ने कपड़े व घड़ी पहचानी
- मृतक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन रायबरेली मिली, बरेली तक सक्रिय रहा कार का जीपीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें