फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी का मामला: कोर्ट में बोली पीड़िता- मां-बेटे ने दिया था नौकरी का झांसा, विदेश में बेचा

Thu, 29 Apr 2021 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उन्नाव निवासी महिला को कानपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने ओमान से विदेश मंत्रालय की मदद से रेस्क्यू करवाकर वापस लाने में सफलता पाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान से लौटी महिला ने उन्नाव में कांशीराम कालोनी निवासी मां-बेटे पर झांसा देकर विदेश भेजने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस अब इन दोनों को आरोपी बनाकर मामले की जांच करेगी। अगर साक्ष्य मिलेंगे तो मां-बेटे के खिलाफ भी चार्जशीट लगाएगी।
विज्ञापन


उन्नाव निवासी महिला को कानपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने ओमान से विदेश मंत्रालय की मदद से रेस्क्यू करवाकर वापस लाने में सफलता पाई थी। पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले ही पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए थे लेकिन कोर्ट में बयान होना बाकी था।

इंस्पेक्टर कर्नलगंज प्रभुकांत ने बताया कि बुधवार को महिला के कोर्ट में बयान दर्ज हुए। जिसमें महिला ने बताया कि कांशीराम कालोनी निवासी एक मां-बेटे ने उससे विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने मुजम्मिल और अति उर्र रहमान से मिलवाया था। जिन्होंने उसे ओमान भेजा गया। जहां उसको बेचा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मां-बेटे को आरोपी बनाया जाएगा। विवेचना के दौरान उनके खिलाफ साक्ष्य तलाशे जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें