फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी का मामला: कानपुर पुलिस ने दिखाया रास्ता, एक और महिला ओमान में बंधन मुक्त

Mon, 03 May 2021 11:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ओमान में फंसी जालंधर की महिला को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। ओमान पुलिस ने महिला को शेख से बंधक मुक्त करा लिया है। छह मई को महिला ओमान से दिल्ली आएगी।
विज्ञापन
मानव तस्करी का मामला - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्राइम ब्रांच की सलाह की बदौलत ओमान में फंसी जालंधर की महिला को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। ओमान पुलिस ने महिला को शेख से बंधक मुक्त करा लिया है। छह मई को महिला ओमान से दिल्ली आएगी।
विज्ञापन


मानव तस्करी की शिकार इस पीड़िता से कानपुर क्राइम ब्रांच भी संपर्क कर सकती है। कुछ दिन पहले कानपुर क्राइम ब्रांच ने ओमान में फंसी उन्नाव की महिला को विदेश मंत्रालय की मदद से वहां बंधन मुक्त कराया था।

 
विज्ञापन

भारत लौटी महिला ने डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल को बताया था कि ओमान में उसके साथ 18 अन्य महिलाएं भी प्रताड़ना झेल रहीं थीं। इन्हीं में से जालंधर निवासी महिला की बेटी ने सलमान ताज पाटिल से संपर्क कर मां को वापस लाने की गुहार लगाई थी।

डीसीपी क्राइम ने पूरी जानकारी जालंधर पुलिस को देने के साथ ही वापसी की प्रक्रिया समझाई। जालंधर पुलिस के प्रयास से महिला को ओमान में बंधन मुक्त कर लिया गया है। जल्द ही वह भारत लौटेगी।

कानपुर पुलिस भी महिला से गैंग के बारे में जानकारी एकत्र कर सकती है। बता दें कि मानव तस्करी के मामले में कर्नलगंज निवासी अतिकुर्ररहमान और मुजम्मिल पकड़े जा चुके हैं। जिन्होंने गिरोह के बारे में बताया है जो ओमान और अरब देशों में सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें