फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: स्कूली कार के चालक ने छात्राओं के सामने की अश्लील बातें…हंगामा, दुष्कर्म करने की सलाह देने का भी आरोप

Thu, 12 Dec 2024 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छात्रा ने स्कूल प्रबंधक से चालक की शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही, कहा गया कि उसी चालक के साथ कार से प्रैक्टिल परीक्षा के लिए जाना होगा। इस जानकारी पर परिजन स्कूल पहुंचे और चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
स्कूल वैन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर क्षेत्र स्थित एक की छात्रा ने स्कूल प्रबंधक की निजी कार के चालक पर अश्लील बातें करने और छात्रों को अश्लील कृत्य करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का शांत कराया।

विज्ञापन

पुलिस छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रावतपुर के आवास विकास में रहने वाली एक निजी कर्मी की बेटी मसवानपुर स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पिता ने बताया कि उनकी छोटी बेटी के साथ एक और छात्रा पढ़ती है। विद्यालय प्रबंधन अपनी निजी कार से बच्चों को जवाहरपुरम मकसूदाबाद स्थित एक अन्य स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भेजते हैं।

स्कूल प्रबंधक से चालक की शिकायत की
मंगलवार को छोटी बेटी ने घर लौटने पर बड़ी बेटी को बताया कि कार चालक उनके सामने अश्लील बातें कर रहा था। छात्राओं के साथ जाने वाले छात्रों को छात्राओं के साथ अश्लील कृत्य करने व उकसा कर दुष्कर्म करने की सलाह दे रहा था। छात्रा ने स्कूल प्रबंधक से चालक की शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कार्रवाई का भरोसा देकर अभिभावकों को शांत कराया
साथ ही, कहा गया कि उसी चालक के साथ कार से प्रैक्टिल परीक्षा के लिए जाना होगा। इस जानकारी पर परिजन स्कूल पहुंचे और चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित अभिभावकों को शांत कराया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की परिजनों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें