फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खाली प्लाट की कोठरी में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Feb 2021 02:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मानव कंकाल मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में उन्नाव जिले के शुक्लागंज में गुरुवार को मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के बिंदा नगर चौकी अंतर्गत आलमनगर गंगा कटरी स्थित एक खाली पड़े प्लाट की कोठरी में दो मानव कंकाल मिले।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मानव कंकाल में एक महिला व एक छोटे बच्चे के शव के हिस्से जले हुए पड़े थे, जिन्हें कुत्ते नोच रहे थे। साथ ही आसपास ईंट पड़ी थी जिनमें खून लगा था, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों को पहले ईंट से कुचला गया फिर उन्हें जलाकर मार दिया गया।

क्षेत्रीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर डॉग स्क्वायड वर्क फील्ड यूनिट पहुंच रही है। कोठरी के अंदर बियर के कैन, एक जोड़ी चप्पल के अलावा चाबी पड़ी हुई है।
विज्ञापन


मानव अंग में महिला का सिर व मेरुदंड के अलावा कोई भी हिस्सा नहीं बचा है। इसके अलावा एक बच्चे की खोपड़ी के टुकड़े पुलिस ने बरामद किए हैं। सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या है या कुछ और इस मामले पर तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें