फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदार फिल्म निर्माता के घर पर बैंक का कब्जा, बिजनेस लोन लेकर बनाई थी 50 करोड़ की फिल्म

Thu, 11 Feb 2021 01:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बकायेदार फिल्म निर्माता के घर पर बैंक का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक आफ इंडिया ने बुधवार को फिल्म निर्माता और चमड़ा कारोबारी इरशाद आलम पर कार्रवाई भले ही की हो लेकिन इससे पहले बैंकों को 56 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी उसे गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


ईडी ने सीबीआई की शिकायत पर साल 2014 में कारोबारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। रशाद आलम ने साल 2001-02 में विदेश व्यापार के नाम पर बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक समेत तीन अन्य बैंकों से करीब 40 करोड़ रुपये का लोन लिया था।

इसके बदले महज पांच करोड़ रुपये के एफडीआर (फिक्स डिपॉजिट रिजर्व) बतौर जमानत रखे थे। लोन की किस्तें अनियमित होने के बावजूद लोन की रकम बढ़ती गई। 2007 में कारोबारी के लोन खाते एनपीए हो गए। 2011 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


फिल्म हो गई थी फ्लाप
सूत्रों के मुताबिक इरशाद आलम ने  2001 में विदेश में निर्यात के नाम पर लोन लिया और कारोबार शुरू किया। साल 2003-05 के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये बैंक से लिया और पूरा पैसा फिल्म में लगा डाला।  2005 में ताजमहल फिल्म बनकर तैयार हुई। फिल्म का निर्देशन अकबर खान ने किया था। कबीर बेदी, अरबाज खान, पूजा बत्रा, मनीषा कोइराला, किम शर्मा, मिलिंद गुणाजी जैसे सितारे फिल्म में थे। फिल्म फ्लाप हो गई।

संपत्ति हो चुकी है सील
साल 2014 में सीबीआई उसकी संपत्ति को सील कर चुकी है। उस दौरान इलाहाबाद बैंक से 30 करोड़ का लोन लेकर धोखाघड़ी का मामला सामने आया था। इसके बाद सीबीआई ने स्वरूप नगर स्थित फ्लैट सहित जाजमऊ की संपत्ति को सील कर दिया था। बैंक आफ इंडिया के अलावा कई करोड़ों बकाया है। इरशाद आलम सपा नेता महताब आलम के भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें