फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री ने किया एचयूएल की अल्ट्रा-मॉडर्न फैक्टरी का उद्घाटन, 2025 तक होगा 700 करोड़ का निवेश

Thu, 21 Jul 2022 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआ सुमेरपुर स्थित रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) की दूसरी यूनिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। कंपनी वर्ष 2025 तक 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन
हिंदुस्तान यूनिलीवर की दूसरी यूनिट का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के कस्बा भरुआ सुमेरपुर में हिंदुस्तान यूनिलीवर की दूसरी यूनिट का गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली उद्घाटन किया। इस मौके पर सदर विधायक,विधान परिषद सदस्य,जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

विज्ञापन

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ और एमडी संजीव मेहता के साथ कस्बे में यूनिलीवर इंडिया लिमिटेड के नए कारखाने का वर्चुअली औपचारिक उद्घाटन किया। यह कारखाना अत्याधुनिक स्प्रे ड्राइड डिटर्जेंट फैक्ट्री और स्वचालित स्टोरेज है। एचयूएल 2025 तक यहां 700 करोड़ रुपए का निवेश की योजना बना रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है। हमें खुशी है कि यूनीलीवर जैसी वैश्विक कंपनी ने हमारे राज्य को अल्ट्रा मॉडर्न फैक्टरी स्थापित करने के लिए चुना है। एचयूएल के सीईओ संजीव मेहता ने कहा कि यूआईएल के प्लांट को बुंदेलखंड जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में आकार लेते देखकर अपार खुशी हुई है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह कारखाना बुंदेलखंड के विकास को गति देने में मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन

एचयूएल के सीईओ और एमडी संजीव मेहता ने कहा कि यूआईएल प्लांट को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में आकार लेते देखना खुशी की बात है। एक ऐसा राज्य जहां हमारी कंपनी की महत्वपूर्ण उपस्थिति और इतिहास है। यह यूपी राज्य के लिए यूनिलीवर की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह निवेश यूनिलीवर के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

उद्घाटन समारोह में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, विधान परिषद सदस्य जीतेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल,एडीएम रमेश चंद्र तिवारी, सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एसडीएम सदर रविंद्र कुमार, सीओ सदर रविप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष भरत कुमार, फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

उद्घाटन के उपरांत फैक्टरी प्रबंधन ने सामाजिक क्षेत्र के उत्थान के लिए कंपनी द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। कंपनी हमीरपुर, एटा,जालौन के 300 से अधिक गांवों में किसानों, महिलाओं उत्थान और जल संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। इससे हमीरपुर के 133, एटा के 164 व जालौन के 16 गांव लाभान्वित हो रहे है। उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने फैक्टरी प्रांगण में पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें