लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज करने के लिए अपने सभी खिलाडियों को चुनावी दंगल में उतार दिया है। गुरुवार को फर्रुखाबाद के नवाबगंज स्थित रामलीला ग्राउंड में गुरुवार को बीजेपी का किसान मोर्चा जन सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इसमें बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट से सांसद हुकुम देव नारायण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों को अमीर और गरीब का अंतर नहीं मालूम। लौकी का बीज कहां पैदा होता है यह भी नहीं जानते।
प्रधानमंत्री ने चौकीदारी की है- हुकुम देव
साथ ही महा गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए उनकी सरकार कई योजनाएं लाई है। प्रधानमंत्री ने चौकीदारी की है। इसकी कीमत चुकाने का मौका जनता को मिला है। उन्होंने मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर बीजेपी प्रत्याशी व सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भूदेव राजपतू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा, विधायक नागेंद्र राठौर, सुशील शाक्य, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, विजय गुप्ता, शैलेंद्र राठौर, रजनी सरीन आदि लोग मौजूद रहे।