फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: उमरी-नवार मुख्य मार्ग पर बना गहरा गड्ढा, हादसे की आशंका; प्रशासन ने नहीं कराई बैरिगेटिंग

Sat, 12 Sep 2026 12:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

Jalaun News: माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नवार जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उमरी-नवार रोड पर बढ़ा खतरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर अचानक गड्ढा दिखाई दिया। देखते ही देखते इसका आकार बढ़ने लगा। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से दिनभर बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं।

विज्ञापन

बैरिगेटिंग नहीं होने से बढ़ा खतरा

सड़क पर बड़ा गड्ढा होने के बावजूद अभी तक मौके पर प्रशासन की ओर से बैरिगेटिंग या कोई अन्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। रात के समय गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई न देने से हादसे की आशंका और बढ़ गई है।

विज्ञापन

उमरी-नवार रोड पर बढ़ा खतरा - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर तत्काल बैरिगेटिंग कराने और सड़क की स्थिति को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें