कामतानाथ के दर्शन के बाद शुरू की परिक्रमा
श्रद्धालुओं ने कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं। कई श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचे तो बड़ी संख्या में भक्त समूहों में परिक्रमा करते दिखाई दिए। बाढ़ के बाद पहली अमावस्या होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। दूर-दराज से आने वाले कई भक्त गुरुवार रात से ही धर्मनगरी में ठहरे हुए थे।
कामतानाथ के दर्शन के बाद शुरू की परिक्रमा
- फोटो : amar ujala
बाढ़ के बाद सुरक्षा पर विशेष जोर
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी। मंदाकिनी नदी और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। घाटों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय रहीं। अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।
तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मंदाकिनी नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की। साथ ही सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही स्नान व पूजा करने के लिए कहा गया। अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भीड़ और सुरक्षा दोनों पर विशेष नजर रखी।
http://