यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्र ने बुधवार को अमृतपुर और राजेपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। अमृतपुर में सलामी ठीक से न देने पर सिपाही अनिल कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पकड़े गए लोगों को दाखिल न करने पर दरोगा को फटकार लगाई।
एसपी अनिल कुमार मिश्र अमृतपुर थाने पहुंचे। थाने में कुछ लोग बैठे थे। पूछने पर दरोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ रखने में पकड़ा गया है। दाखिल न किए जाने पर एसपी ने दरोगा को फटकार लगाई। उन्होंने एसपी को बताया कि बेवजह पकड़ लिया है। उनके पास कुछ नहीं था।