फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की दादी की मौत, इस जिद पर अड़े परिजन

Wed, 20 Feb 2019 06:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की 75 वर्षीय दादी की सोमवार रात मौत हो गई। मृतका अपने बेटे (किशोरी के पिता) से हुई मारपीट के मुकदमे में सीबीआई की प्रमुख गवाह थी। मृतका के छोटे बेटे के जेल में होने से घरवालों ने पैरोल देने की मांग की है। मंगलवार को परिवार के लोग अधिवक्ता के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन छुट्टी होने  डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। परिवार के लोग बेटे के हाथों ही मां का अंतिम संस्कार कराने की जिद पर अड़े हैं। उनके अधिवक्ता ने बुधवार को न्यायालय में अर्जी देकर पैरोल की मांग करने की बात कही।
विज्ञापन



किशोरी का चाचा नवंबर माह से न्यायालय के वारंट पर जेल में है। यह मुकदमा वर्ष 2000 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान विधायक के छोटे भाई अतुल सेंगर ने दर्ज कराया था। जनवरी में किशोरी के चाचा को उन्नाव से रायबरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को चाचा को सोमवार को जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन में लूट के मुकदमे में पेशी पर लाया गया था।
विज्ञापन

परिजन अड़े इस जिद पर

किशोरी के अधिवक्ता महेंद्र कुमार के मुताबिक पेशी के दौरान चाचा से उनकी पत्नी ने मुलाकात की थी। चाचा ने पत्नी से मानसिक रूप से परेशान होने की बात बताई थी। घर पहुंचकर बहू से इसकी जानकारी होने पर पहले से बीमार चल रही उनकी सास (किशोरी की दादी) की तबीयत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घरवाले उनका अंतिम संस्कार रायबरेली जेल में बंद बेटे से ही कराने की जिद पर अड़े हैं। अधिवक्ता महेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को न्यायालय में प्रार्थनापत्र देंगे।

पीड़िता की दादी की मौत की सूचना पर माखी थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने उनके घर जाकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने किशोरी के ताऊ के बेटे से भी बात की। घरवालों ने पुलिस को बताया कि मां कई वर्षों से बीमार चल रही थीं। किशोरी के चाचा ने दिल्ली में भी उनका इलाज कराया था। बताया कि 3 अप्रैल 2018 को जिस दिन किशोरी के पिता को पीटा गया था वह मां के लिए दिल्ली से दवा लेकर ही आया था। बाद में न्यायिक हिरासत में उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें