लेखपाल कपिलमुनि पाण्डेय ने बताया कि राजा पुत्र गोलखू , इन्द्र कुमार पुत्र गोलखू , रज्जन पुत्र गोलखू , अगनुआ पुत्र कुंजा के मकान, गृहस्थी, आनाज व गोलखू की बड़ी पुत्री सरोज भी आंशिक रूप से झुलस गई है। जिसका उपचार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदेदू में चल रहा है।
लेखपाल ने बताया कि गोलखू पुत्र गनेशी, संतोष पुत्र अगनुआ, रामप्रसाद पुत्र भैयालाल, शिवबाबू पुत्र रामप्रसाद, बोधी पुत्र चुन्नीलाल, कुन्नू पुत्र महेशी, विजौआ पुत्र कुंआरे के मकान आंशिक रूप से जले हैं। नुकसान का आंकलन करके तहसीलदार राजकुमार को रिपोर्ट दी जाएगी।
तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि लेखपाल को गांव भेज गया है। कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूर्ण व आंशिक अग्नि-पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।