फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में आग का तांडव, पूरे गांव में मची तबाही, जलकर राख हो गए 10 घर

Fri, 31 May 2019 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घरों में लगी आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदेदू की दलित बस्ती में करीब 1:30 बजे चूल्हे की चिंगारी ने कई घरों को जलाकर राख कर दिया है। जिससे लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम भदेदू की दलित बस्ती के गोलखू पुत्र गनेशी के घर में छप्पर के नीचे खाना बनाया जा रहा था। तभी चूल्हे की एक चिंगारी से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक 10 मकान जलकर राख हो गए।

 

लेखपाल कपिलमुनि पाण्डेय ने बताया कि राजा पुत्र गोलखू , इन्द्र कुमार पुत्र गोलखू , रज्जन पुत्र गोलखू , अगनुआ पुत्र कुंजा के मकान, गृहस्थी, आनाज व गोलखू की बड़ी पुत्री सरोज भी आंशिक रूप से झुलस गई है। जिसका उपचार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदेदू में चल रहा है।

 

लेखपाल ने बताया कि गोलखू पुत्र गनेशी, संतोष पुत्र अगनुआ, रामप्रसाद पुत्र भैयालाल, शिवबाबू पुत्र रामप्रसाद, बोधी पुत्र चुन्नीलाल, कुन्नू पुत्र महेशी, विजौआ पुत्र कुंआरे के मकान आंशिक रूप से जले हैं। नुकसान का आंकलन करके तहसीलदार राजकुमार को रिपोर्ट दी जाएगी।

तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि लेखपाल को गांव भेज गया है। कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूर्ण व आंशिक अग्नि-पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें