महोबा में श्रीनगर थाना के ग्राम पिपरामाफ में सोमवार की रात एक घर में लगी आग से नगदी जेवरात व गृहस्थी सहित लाखों रुपये की कीमत का माल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों से सहयोग से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।
ग्राम पिपरामाफ निवासी मलखान यादव पुत्र गयादीन यादव सोमवार की रात परिवार सहित घर में सो रहा था। तभी रोशनी के लिए जल रहे दीपक से निकली चिंगारी ने कपड़ों में आग पकड़ ली। आग की लपटें देख परिजन बाहर भागे। ग्रामीणों ने किसी तरह कुएं में मशीन लगाकर आग बुझाई।
घटना में 15 हजार की नगदी, 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर, दो बोरा गेहूं, एक बोरा मटर, पांच बोरा डीएपी खाद के अलावा गृहस्थी का कीमती सामान समेत करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित मलखान ने राजस्व विभाग से सरकारी मदद की मांग की है।
इंसेट