फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पहले पी जमकर शराब, फिर तालाब में लगा दी छलांग

Tue, 08 Nov 2016 08:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
महोबा शहर के ऐेतिहासिक कीरत सागर में मंगलवार को एक महिला ने कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तालाब में नहा रहे युवकों में हड़कंप मच गया। युवकों ने किसी तरह महिला को तालाब से बाहर निकाला और 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज दौरान भी इंजेक्शन और बोतल लगा रहे अस्पताल के कर्मचारियों को महिला ने जमकर छकाया। बताया जा रहा है कि महिला नशे में थी। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी सुमन पत्नी करन सोमवार की शाम घर से लापता हो गई। मंगलवार की सुबह सुमन ने ऐतिहासिक कीरत सागर में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। तालाब में नहा रहे युवकों व अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। युवकों ने डूब रही महिला को किसी तरह बाहर निकाला और 108 नंबर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला नशे की हालत में है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि उसका पति मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता है जिससे उसने जान देने का प्रयास किया। जबकि पति करन का कहना है कि महिला (पत्नी) अक्सर घर से लापता हो जाती है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें