फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में बारिश के दौरान मकान की दीवार ढही, सात माह की बच्ची की मौत; चार घायल

Tue, 01 Sep 2026 12:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur dehat News: बारिश के दौरान मंगलवार तड़के शिवली थाना क्षेत्र के जसापुरवा गांव में बड़ा हादसा हो गया। करीब चार बजे एक मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से सात माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मकान की दीवार ढही, सात माह की बच्ची की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसापुरवा निवासी 80 वर्षीय भिक्खूलाल के मकान की दीवार बारिश के दौरान अचानक ढह गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी शिवली पहुंचाया।

विज्ञापन

मकान की दीवार ढही, सात माह की बच्ची की मौत - फोटो : amar ujala

नाना के घर आई थी बच्ची

सीएचसी में चिकित्सकों ने सात माह की शनवी पुत्री शिवांश, निवासी कनौली पट्टी थाना इंदरगढ़, कन्नौज को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शनवी अपनी मां शिखा के साथ नाना के घर जसापुरवा आई थी। हादसे में बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मकान की दीवार ढही, सात माह की बच्ची की मौत - फोटो : amar ujala

चार लोग घायल

हादसे में मकान मालिक भिक्खूलाल, उनकी पत्नी सोमवती (75), शगुन पुत्री रामबाबू (17) और शिखा पत्नी शिवांश (30) घायल हुई हैं। सभी का सीएचसी शिवली में उपचार चल रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह और हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें