उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हादसा हो गया। रविवार रात को एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना सरीला तहसील के उपरहका गांव में हुई। रविवार रात एक मकान की दीवार ढहने से मजदूर राजू की गर्भवती पत्नी और राठ कोतवाली के इकठौर निवासी उसकी 65 वर्षीय बुआ की मौत हो गई।
मलबे में मजदूर की चार बेटियां भी दब गई। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल मौके पर सरीला के तहसीलदार पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।